Homeबीकानेरसादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात, स्कूलों के विकास के लिए...

सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात, स्कूलों के विकास के लिए करोड़ों की स्वीकृति

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने बजट 2024-25 के तहत बड़ी घोषणाएं की हैं।प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के 10 विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण हेतु 37 लाख रुपए एवं 8 स्कूलों में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़ 9 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही संबंधित विद्यालयों को भेजी जाएगी।
वहीं, केंद्र सरकार ने भी क्षेत्र के दो प्रमुख स्कूलों के लिए संपूर्ण बिल्डिंग निर्माण की मंजूरी दी है। गांव बेवड़ के संस्कृत स्कूल एवं गोठया बड़ी स्कूल के लिए प्रति स्कूल 4 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इन विकास कार्यों से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार होगा।
सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि,
“यह हमारे क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा के बेहतर अवसर और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मैं सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से केंद्र और राज्य सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूं। आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दें।”
सरकारी स्वीकृति के बाद अब शीघ्र ही निर्माण कार्यों की शुरुआत होने की उम्मीद है, जिससे सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में नई ऊंचाई हासिल होगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES