Homeबीकानेरसादुलपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडलों बैठक आयोजित

सादुलपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडलों बैठक आयोजित

पार्टी की रीति नीति को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिलवाया संकल्प

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|बुधवार को शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडलों की नगर कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारणी, पंचायत कार्यकारिणी और बूथ की कार्यकारिणी, के कांग्रेस पार्टी संगठन के पदाधीकारीयों की बैठक आयोजित की गई।शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने बताया कि लसेड़ी मंडल, धनोठी बड़ी मंडल, सिधमुख मंडल, चैनपुरा छोटा मंडल, गुलपुरा व शहर मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए सादुलपुर विधानसभा प्रभारी साजिद कुरैशी ने संगठन को बूथ तक मजबूत करने का पाठ सिखाया।
कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशा अनुसार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना सभी बिरादरी के लोगों और सभी धर्म के समुदाय को साथ लेकर चलना सब पार्टी के पदाधिकारी आम जनता के सहयोग में भागीदारी लेना, महिलाओं को संगठन में बराबर का हिस्सा होना चाहिए।
वही पूर्व विधायक पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पंचायत बूथ, शहर बूथों को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 10 पार्टी के पदाधिकारी होने चाहिए। पूनिया ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, प्रमुख, नगर पालिका का अध्यक्ष, वार्ड पार्षद कांग्रेस पार्टी का जीत सके।
वही शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की रीति नीति को आम जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
वही बैठक में चूरू जिला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी करतार सिंह, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश बेरासरिया , चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद भियणी , चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश रेडू, अमर सिंह रतिवाल, विनोद कुमार रतिवाल,ओबीसी अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, सेवादल अध्यक्ष नसीफ चायल, पार्षद मनीराम रेगर पार्षद राशिद पार्षद हैदर अली, पार्षद सुलेमान चौहान, शंकर सिंह राजपूत, पार्षद सलीम, छगन धौलपुरिया, इमरान खींची, बबलू खान,सुमेर नायक, अंकित नायक, राकेश नायक, बजरंग प्रजापत, पूर्व पार्षद भगवानी देवी, सेवादल के रमजान खान, असलम तेली, एडवोकेट सुनील गहनोलिया, भंवरलाल नायक,लसेड़ी मंडल अध्यक्ष राकेश पूनिया, धनोठी बड़ी मंडल अध्यक्ष संदीप पुनिया, सिधमुख मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिहाग, चैनपुरा छोटा मंडल अध्यक्ष रामकुमार मुहाल, पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप, पूर्व सरपंच रामकुमार सिहाग, जयप्रकाश दलाल, राधेश्याम शर्मा, रामानंद कुलड़िया मेजर मुंड, रणसिंहमूड, लालचंद रणवा, सुभाष चंद्र रणवा, भवानी शंकर प्रजापत, कमल कुमार मेहरा, रामकुमार चांदोरा, मानसिंह चाहर, डॉ रामकुमार चाहर, प्रकाश महला, राजेश महला, मास्टर ओम प्रकाश मेघवाल कांजनबाश, देवीलाल मेहरा, बंसीलाल किरोड़ीवाल, राकेश ज्याणी, सूबेदार जयवीर महला, आसाराम शर्मा, मुंशी राम देवर्थ, ओम प्रकाश सूबेदार, ओमप्रकाश जांगिड़, रामकिशन चांदोरा, राजेंद्रसिहाग, सुभाष कचौरिया, अनूप जांगिड़, पिंकू सिहाग, पूर्व सरपंच महादेव राठौर, मास्टर राजेश्वरस्योरान, नंदलाल गोस्वामी, प्यारेलाल, पूर्व सरपंच शेर सिंह, रुलिराम प्रजापत, राकेश पूनिया, सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादूराम मेघवाल, रोशन प्रजापत, महेंद्र प्रजापत, सुनील कुमार पुनिया, संतलाल पुनिया, ताराचंद पूनिया, मास्टर गोवर्धन पूनिया, धर्मपाल मेघवाल, आदि अग्रिम संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES