बजरंग आचार्य
सादुलपुर:स्मार्ट हलचल।सादुलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की 51वीं वार्षिक साधारण सभा दिनांक 01.10.2026 को कृषि उपज मंडी परिसर स्थित समिति कार्यालय के समक्ष अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण सभा की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गणपत राम ख्यालिया द्वारा सफलतापूर्वक की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दी चूरू सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अधिशासी अधिकारी रंजना स्वामी थीं।
सभा के दौरान समिति के वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लेखों एवं ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया तथा आगामी वित्तीय वर्ष हेतु कार्ययोजना एवं बजट स्वीकृति का अनुमोदन भी किया गया। समिति के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रगति को ध्यान में रखते हुए आम सभा में समिति के कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की गई। साथ ही, समिति में वेयरहाउस निर्माण हेतु भूमि क्रय करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर निरीक्षक केशर देव काछवाल, समिति उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल पुनियां, संचालक मंडल सदस्य अमर सिंह सांगवान, ताराचंद मीणा, राजेंद्र पुनियां, सुरेंद्र स्वामी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के मुख्य व्यवस्थापक सुशील स्वामी द्वारा किया गया। अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा का समापन किया गया।