चित्तौड़गढ़। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरवीर सिंह ने मंगलवार को विधायक चंद्रभानसिंह आक्या से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेट की। इस दौरान विधायक आक्या ने सादुलशहर विधायक का उपरना ओडाकर व मोमेन्टो भेटकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान विधायक गुरवीर सिंह ने विधायक आक्या को लगातार तीसरी बार चुनाव जितने पर बधाई देते हुए चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय व जनहित के कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, शेलेन्द्र झंवर, सतपाल सिंह दुआ, मोनू सलुजा, हरप्रीत सिंह सोनी, नीरज सुखवाल, रवि विराणी, विनीत तिवारी, कुशपाल सिंह नरधारी, विपिन सिंह उपस्थित रहे।