Homeभीलवाड़ासफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, सफाई व्यवस्था डगमगाई, मांगे नही मानी...

सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, सफाई व्यवस्था डगमगाई, मांगे नही मानी तो उग्र होगा आंदोलन

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड नहीं होने और भर्ती को स्थगित करने की मांग को लेकर भीलवाड़ा में सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान नगर निगम के करीब 1100 कर्मचारी हड़ताल पर रहे । शहर की साफ सफाई व्यवस्था डगमगाई है। साफ सफाई कर्मचारियों ने दुसरे दिन नगर निगम परिसर के भीतर धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान ऑटो टीपर को हड़ताल में शामिल नहीं किया गया और उनका काम सुचारु रूप से चला। दोपहर बाद धरना प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामदेव चन्नाल ने बताया- दूसरे दिन सुबह से धरना प्रदर्शन चल रहा है। हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन चलेगा।

जब तक हमें पूरी तरीके से संतुष्ट नहीं किया जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पूरे राजस्थान में करीब 60 से 65 नगर निगम, परिषद और नगर पालिका में हड़ताल का बिगुल बज चुका है।

भर्ती प्रकिया स्थगित करने के सिवाय राजस्थान सरकार के पास और कोई विकल्प नहीं है। हमारी मांग भी यही है की भर्ती स्थगित की जाए। धरना प्रदर्शन और उग्र होगा और हमारी मांगों को मनवाने का प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने धरना स्थल पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जताया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES