बिजोलिया से रेफर के दौरान रास्ते में गूंजी किलकारी, 108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव, बेटे का जन्म
ईएमटी भूपेंद्र सिंह की सूझबूझ से एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
लाडपुरा, स्मार्ट हलचल।
बिजोलिया क्षेत्र से भीलवाड़ा रेफर की जा रही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में ही 108 एम्बुलेंस में बेटे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा अचानक तेज होने पर ईएमटी ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रुकवाकर सफलतापूर्वक प्रसव कराया। बाद में जच्चा और नवजात दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार 108 एम्बुलेंस संख्या RJ-06 PA-6769 से बिजोलिया क्षेत्र की गर्भवती महिला सीता देवी को महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा रेफर किया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस को तत्काल सुरक्षित स्थान पर रोका गया।
एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी भूपेंद्र सिंह ने अपनी सूझबूझ एवं अनुभव का परिचय देते हुए मौके पर ही सुरक्षित प्रसव कराया, जिससे महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस दौरान एम्बुलेंस पायलट कमलेश माली ने भी पूरे समय आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद 108 टीम ने दोनों को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ बताया।
ईएमटी भूपेंद्र सिंह की सूझबूझ से एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
लाडपुरा, स्मार्ट हलचल। बिजोलिया क्षेत्र से भीलवाड़ा रेफर की जा रही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में ही 108 एम्बुलेंस में बेटे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा अचानक तेज होने पर ईएमटी ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रुकवाकर सफलतापूर्वक प्रसव कराया। बाद में जच्चा और नवजात दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार 108 एम्बुलेंस संख्या RJ-06 PA-6769 से बिजोलिया क्षेत्र की गर्भवती महिला सीता देवी को महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा रेफर किया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस को तत्काल सुरक्षित स्थान पर रोका गया।
एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी भूपेंद्र सिंह ने अपनी सूझबूझ एवं अनुभव का परिचय देते हुए मौके पर ही सुरक्षित प्रसव कराया, जिससे महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस दौरान एम्बुलेंस पायलट कमलेश माली ने भी पूरे समय आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद 108 टीम ने दोनों को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ बताया।
इस मानवीय सेवा और तत्परता से प्रसव कराने पर परिजनों ने ईएमटी भूपेंद्र सिंह एवं एम्बुलेंस पायलट कमलेश माली का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।