Homeभीलवाड़ासहाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में मनरेगा के नाम पर हो रहा जमकर...

सहाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में मनरेगा के नाम पर हो रहा जमकर फर्जीवाड़ा, आधे से ज्यादा लोगों के नाम फर्जी चल रहे हैं मस्टोल में

अलग-अलग स्थान पर खड़े करके लोगों के खींचे जा रहे हैं फर्जी फोटो

गंगापुर – सहाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में मनरेगा के नाम पर जमकर धांधली हो रही है। जहां एक और दो दर्जन से अधिक नाम एक मस्टोल में फर्जी चलाए जा रहे हैं। जो श्रमिक मौके पर उपस्थित नहीं है उनके नाम भी मस्टोल में फर्जी में चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक ही व्यक्ति को दो अलग-अलग मनरेगा स्थल पर खड़ा करके मस्टोल फर्जी फोटो खींच कर फर्जी उपस्थिति लगाई जा रही हैं।
ग्राम पंचायत चावंडिया के भूतेला तालाब विस्तार कार्य में 70 श्रमिकों का मस्टोल जारी किया गया। आज मौके पर 24 श्रमिकों की फर्जी उपस्थित मस्टोल में लगी हुई थी। मौके पर 24 श्रमिक उपस्थित नहीं थे। मामले की सूचना ग्राम विकास अधिकारी चावंडिया को दी गई। ग्राम विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर मस्टोल में उपस्थित नहीं हुई 24 महिलाओं की उपस्थित पर गोल बनाकर मार्क किया। वही ग्राम पंचायत कोशीथल के धूल खेड़ा गांव में मनरेगा स्थल पर एक ही व्यक्ति को दो मनरेगा स्थल पर अलग-अलग स्थान पर खड़ा करके फोटो खींच कर फर्जी उपस्थिति लगा रखी थी।

क्या कहते हैं सहाड़ा विकास अधिकारी
सहाड़ा विकास अधिकारी रितेश जैन ने बताया कि मनरेगा में फर्जी उपस्थित लगाने की जानकारी मिली। फर्जी उपस्थिति लगाने वाले दोषियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES