राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा सहाड़ा के वार्षिक चुनाव में वैष्णव व चौहान तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित
किशन खटीक/
रायपुर 24 अगस्त गंगापुर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा सहाड़ा के वार्षिक चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीएम श्री गंगापुर में पर्यवेक्षक मदनलाल दाधीच, चुनाव अधिकारी भवानी शंकर भट्ट की उपस्थिति में रविवार दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुए। जिसमें सभाध्यक्ष नारायण सिंह चुंडावत, उपसभाध्यक्ष ओम प्रकाश व्यास व किशन लाल जाट, अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव, उपाध्यक्ष (पुरुष) रमेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष (महिला) ललिता जीनगर, मंत्री विभुराज सिंह चौहान, महिला मंत्री संगीता दमामी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र रणवा,अध्यापक प्रतिनिधि अवधेश शर्मा, पंचायत समिति शिक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ अध्यापक सतीश सेन, प्राध्यापक मुकेश सिंह बड़वा, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश काबरा, संस्कृत शिक्षा बरदीचंद सालवी, महिला शिक्षक गायत्री दाधीच, प्रयोगशाला सहायक सावन टेलर, शारीरिक शिक्षक सुखलाल कुम्हार, पुस्तकालयाध्यक्ष संपत लाल रेगर, सेवानिवृत्त शिक्षक हीरालाल सुथार, प्रबोधक सदस्य कन्हैयालाल ढोली, कंप्यूटर शिक्षक नवीन कुमार सेन, पंचायत शिक्षक अनिल कुमार शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में सत्यनारायण स्वर्णकार, घनश्याम शर्मा, दिलीप सिंह चुंडावत, रमेश चंद्र वैष्णव, सुरेंद्र कुमार वैष्णव, लक्ष्मण सिंह शेखावत, हरीश सिंह, रामप्रसाद सुवालका,विकास शर्मा सहित 32 जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किए गए। निर्वाचन के तुरंत बाद “मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान” पोस्टर का विमोचन किया गया।