गंगापुर – अखिल विश्वगायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृत विज्ञान परीक्षा का सहाड़ा तहसील स्तरीय उत्कृष्ठ सेना शिक्षक एवं छात्र- सम्मान समारोह का आयोजन टैगोर स्कूल पोटला परिसर में गुमानमल बिन्जारनिया निदेशक की अध्यक्षता, ओम प्रकाश सुखवाल जिला संयोजक के मुख्य आतिथ्य व अर्जुन लाल नेहरा टैगोर स्कूल सदस्य के विशिष्ठ आतिथ्य में दिनांक 10 मई को को सम्पन्न हुआ।
गायत्री परिवार के सहाडा तहसील समन्वयक चांदमल सेन ने जानकारी दी कि विधार्थियों के संस्कारो में अभिवर्द्धन करने, सद्गुणो का अर्जन करने व दुर्गुणो का विसर्जन करने व भारतीय संस्कृति की जानकारी हेतु इस परीक्षा का आयोजन विद्यालयों में कराया जाता है। इस कार्यक्रम में कक्षा 5 से 12 से विरयता में आने वाले 24 विद्यार्थियों व 15 शिक्षको का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवत्ती लाल भाटिया, शंकरलालल लक्ष्कार, जमनेश पारीक, नारायण लाल शर्मा, दौलतराम सेन ने स्वागत-सम्मान में सहयोग किया। टैगार स्कूल के सदस्यों, छात्रों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन चांद मल सेन ने किया व अन्त में शांतिपाठ नारायण लाल शर्मा ने करवाया।
