NH-758 पर चला बुलडोजर, सहाड़ा- टपरियाखेड़ी के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त

( महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।राजसमंद नेशनल हाईवे-758 को अतिक्रमण मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहाड़ा से टपरियाखेड़ी के बीच हाईवे के सेंटर से 30 मीटर दायरे में बने कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण हाईवे संकरा हो रहा था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी। कार्रवाई के बाद सड़क की विजिबिलिटी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा तथा हादसों में कमी आने की उम्मीद है।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, गिरदावर, पटवारी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। वहीं NHAI की टीम ने मौके पर रहकर अभियान को अंजाम दिया। प्रशासन ने हाईवे सीमा में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।