शिवालय में गंगाजल से सहस्त्रधारा महाअभिषेक कराया

पर्याप्त वर्षा की कामना को लेकर दुदाधारी गोपाल मंदिर में झुलनोत्सव मनाया

भीलवाड़ा 27 अगस्त
स्मार्ट हलचल|गोपाल मित्र मंडल भीलवाड़ा के तत्वाधान पर्याप्त बारिश और शहर में शांति, सुख समृद्धि को लेकर शिवपवित्रारोपण तिथि क्षके अवसर पर श्रावण शुक्ल त्रयोदशी को पहली बार गंगाजल के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का सहस्त्र धारा महाअभिषेक कराया गया मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि पंडित कल्याण शर्मा,नरेश शर्मा, तेज प्रकाश के नेतृत्व में गंगाजल से भरे पांच हजार लीटर के टैंकर द्वारा सहस्त्र धारा अभिषेक सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर में आयोजन किया गया
गंगाजल में गुलाब जल और केसर मिलाई गई दोपहर 4 बजे से 7 तक पंडितों के द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोपचार के बीच सहस्त्र धारा महाअभिषेक में क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनीयों के भक्तों द्वारा भोलेनाथ का अभिषेक किया इस अवसर पर साय कालीन वेला में भजन संध्या का आयोजन भी रहा एवं विभिन्न 56 पकवानों से दूधाधारी गोपाल जी महाराज की झांकी सजाई गई
इस अवसर पर जगदीश चंद्र चेचानी, अशोक हिंगड़, महावीर समदानी, मनोज दरक, लोकेश समदानी, कैलाश चंद देवपुरा ,शंकर सोमानी, शरद हुरकट परिवार अभिषेक पोशाक धोती कुर्ता एवं महिलाएं लहरीये में उपस्थित थी