सहकारी कर्मचारियों का विभिन्न मांगो को लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा // जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर सोमवार को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ग्राम सेवा सहकारी समितियां के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने ढोल बजाकर हाथों में तख्तिया लेकर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश भी की हैं
प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में कर्मचारियों द्वारा हड़ताल उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि पिछली 27 फरवरी से राजस्थान की सहकारी समितियां में निरंतर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है यह करीब बहिष्कार सरकार की अनदेखी के चलते किया जा रहा है। खरीफ की ऋण वसूली का पिक समय है पूरे प्रदेश में किसानों को हजारों करोड रुपए बकाया है। इस पर किसानों पर लगने वाले समस्त ब्याज की जिम्मेदारी सरकार की होगी। 1 फरवरी से पहले हमारी समस्त मांगों का मानना जरूरी था ऐसा लिखित समझौते में तय हुआ था। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिए हमने 27 फरवरी से कार्य बहिष्कार शुरू किया है। हमारी सरकार से निवेदन है कि हमारे तमाम मांगों को पूरा किया जाए।