Homeभीलवाड़ासहकारी संघ के कर्मचारियों ने किया डेलाणा शिविर का बहिष्कार, शिविर स्थल...

सहकारी संघ के कर्मचारियों ने किया डेलाणा शिविर का बहिष्कार, शिविर स्थल के बाहर धरने पर बैठे रहे कर्मचारी

शिविर में एक भी सदस्य ने सदस्यता के लिए आवेदन नहीं किया

गंगापुर – राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ब्लॉक सहाड़ा के नेतृत्व में दिनांक 3 अक्टूबर को राज्य में सहकार सदस्यता अभियान शिविर का बहिष्कार किया गया। सहकारी समिति के सभी कर्मचारी डेलाना में आयोजित शिविर के बाहर धरने पर बैठे रहे। सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष पवन प्रजापत ने बताया कि चार सूत्री मांगों पर सहमति का लिखित आदेश नहीं होने पर बहिष्कार जारी रखा जाएगा। दिनांक 29 सितंबर से बहिष्कार जारी है। दिनांक 3 अक्टूबर को उमेदपुरा व डेलाना ग्राम सहकारी समिति के शिविर का बहिष्कार जीएसएस मुख्यालय पर किया जा रहा है। जिसमें सहाड़ा ब्लॉक के सभी सहकारी समितियां के कर्मचारियों ने भाग लिया। बहिष्कार करें कर्मचारियों ने डेलाना शिविर प्रभारी को ज्ञापन दिया।

डेलाना शिविर में सदस्यता के लिए एक भी सदस्य ने आवेदन नहीं किया
दिनांक 3 अक्टूबर को दिलाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में सहकार सदस्यता अभियान के लिए क्रय विक्रय सहकारी समिति के कर्मचारी देवेंद्र सिंह को लगाया गया। लेकिन शिविर के दौरान
सहकार सदस्यता के लिए एक भी सदस्य ने आवेदन नहीं किया। सहकार सदस्यता के लिए एक भी आवेदक की रसीद नहीं कटी। शिविर में सदस्यता अभियान के लिए लगाए गए अधिकारी दिन भर सदस्यता के लिए आवेदन करने वालों का इंतजार ही करते रह गए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES