Homeराज्यउत्तर प्रदेशसैफई के इंस्पेक्टर क्राइम तेज सिंह को दी गयी भावबीनी विदाई, फर्रूखाबाद...

सैफई के इंस्पेक्टर क्राइम तेज सिंह को दी गयी भावबीनी विदाई, फर्रूखाबाद रवाना

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई ( इटावा)स्मार्ट हलचल|सैफई थाने में क्राइम इंस्पेक्टर रहे तेज सिंह को कल शाम भावभीनी नहीं विदाई देकर फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया।सैफई थाने में पिछले लगभग 17 माह से कार्यरत इंस्पेक्टर क्राइम तेज सिंह को फर्रुखाबाद स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। थाना सैफई के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने तेज सिंह के कार्यकाल की सराहना की। तेज सिंह जिले के लंबे समय से कार्यरत थे। और प्रभारी निरीक्षक थाना सहसों व प्रभारी निरीक्षक थाना ऊसराहार के पद पर भी रह चुके थे।
विदाई समारोह में थाने में तैनात सभी सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, चौकीदार की आंखें नम थी।
विदाई समारोह में आसपास के लोग ग्राम प्रधान, समाजसेवी भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। तेज सिंह ने अपने कार्यकाल में दी गयी विवेचना का गुणबत्तापूर्ण निस्तारण किया। उन्होंने किसी निर्दोष का उत्पीड़न नही किया वही दोषी को बड़ी से बड़ी सिफारिश पर भी राहत नही दी। तेज सिंह का मानना था कि अगर दोषी को एक बार राहत मिल जाये तो वह अपराध की दुनियां में प्रवेश कर जाता है। अगर उसे अपराध की सजा मिल जाए तो वह अपने पीछे करने लगता है इसलिए अपराधी को कभी राहत नही देनी चाहिए।
इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, प्रधान करन सिंह राठौर, उपनिरीक्षक नूर मुहम्मद, उप निरीक्षक पीजीआई चौकी इंचार्ज ललित कुमार, उप निरीक्षक शकील अहमद, एएसआई वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, कुश रावत, सुधीर कुमार, हिमांशु कुमार, बिकेश, हिमांशु यादव, सोनू चौधरी, संजीव ढाका, गौरव तोमर, आशीष कुमार, पुष्पेंद्र यादव, आरती यादव, अलका सिंह, नीलम यादव, आदि कांस्टेबल व मुस्तकीम हेड कांस्टेबल चालक, आदि ने भावभीनी विदाई दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES