Homeभीलवाड़ासैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए शहर काजी के नेतृत्व में की...

सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए शहर काजी के नेतृत्व में की नारेबाजी

शाहपुरा- शहर काजी सैयद शराफत अली के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए फुलिया गेट चौराहे पर आम मुस्लिम समाज शाहपुरा एवं फुलिया गेट चौराहे के व्यवसायियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। शहर काजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी नागरिकों को सेना व प्रशासन के द्वारा दी जाने वाली गाइडलाइन की सख्ती से पालना कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की पालना करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की स्वीकृति मिलने पर सभी मुस्लिम समाज के लोग देश की रक्षा के लिए हर प्रकार से मदद के लिए तैयार है। पार्षद हमीद खां कायमखानी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है और सेना के साहस और हिम्मत के कारण सभी देशवासी पूर्णतः सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सभी देशवासी व राजनीतिक पार्टियां आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ देश के समर्थन में मजबूती से खड़ी हुई है। यही हमारे देश की असली पहचान है। इस मौके पर पार्षद मुबारिक हुसैन रंगरेज, पार्षद यूसुफ मोहम्मद सिलावट, हाजी सद्दीक पठान, हाजी उस्मान छीपा, शब्बीर आजाद, शहाबुद्दीन सिलावट, पीर मोहम्मद मंसूरी, रमेश व्यास, उस्मान खान, अमजद खान, अहमद खान, चांद मोहम्मद सुलेमान खान, नूर मोहम्मद, का फिरोज खान, अजीज मोहम्मद, फिरोज खान, सुरेश सेन, रमेश सेन, विष्णु झंवर सहित शहर के सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES