संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा

भाजपा गणेश नगर मंडल ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा गणेश नगर मंडल की ओर से पुर में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव मंदिर और संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर संत रविदास को नमन किया गया।
मंदिर पुजारी का उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुभाषचंद्र बहेड़िया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, घनश्याम सिंगीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, समाजबंधु और मातृशक्ति मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक भेदभाव मिटाकर समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।