– देशभर से पहुँचे प्रसिद्ध संत महात्मा के सानिध्य में हुए कहीं कार्यक्रम-11 हजार महिलाओं को बांटे सर्दी में गर्म कंबल,
– जनकल्याण के कार्यक्रम संचालित कर श्रीराम महाराज बना चुके है पहचान-नशामुक्ति,सर्वजातीय कन्यादान योजना से प्रदेशभर में बनी अलग पहचान
(शिवराज बारवाल मीना)
टोंक/निवाई।स्मार्ट हलचल/जिले के निवाई उपखंड क्षेत्र के कांटोली गांव में आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाला परिवार गोविंदनारायण मीणा व प्रेम देवी के घर में 1991 में जन्मे मां भद्राकाली मंदिर पीठाधीश्वर संत श्रीराम अघोरी महाराज ने परंपरागत और आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने जनकल्याण के कार्यक्रम से देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके है। श्रीराम महाराज के नशा मुक्ती अभियान ने देशभर में युवाओं का नशा छुड़ाकर तहलका मचा दिया है। श्रीराम महाराज अघोरी एक आध्यात्मिक गुरू, सामाजिक कार्यकर्ता और लोक संत हैं, सर्वजातीय कन्यादान योजना, कोरोना काल में जनकल्याण के कार्य तथा लंपी वायरस के समय गौ सेवा में अतुलनीय योगदान के साथ ही 1 जनवरी को अपने जन्मदिन के अवसर देशभर के प्रसिद्ध संत महात्माओं के सानिध्य व आशीर्वाद के समकक्ष सेवा ओर सर्मपण के साथ 11 हजार महिलाओं को गर्म कंबल वितरित पुनः एक बार मिशाल कायम की है, काँटोली गाँव में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हजारो की संख्या में श्रृदालु पहुँचे तथा भव्य एंव ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, भारत के प्रसिद्ध तपस्वी संत भी इस कार्यक्रम में पहुँचे। इस दौरान अद्वैत आश्रम हरभाँवता के पीठाधीश्वर संत बालकानंदजी महाराज, करिरिया आश्रम के संत कर्मानंदजी महाराज, विश्व प्रसिद्ध कथावाचक विष्णु शरण महाराज सहित कई संत व राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी भी श्रीराम महाराज के जन्मदिन के अवसर पर काटोली आश्रम पहुँचे।
——- 11 हजार महिलाओं को बांटे गए सर्दी में निःशुल्क कंबल ——–
श्रीराम महाराज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहीं भव्य कार्यक्रम आयोजित किए।इस दौरान संत महात्माओं की उपस्थिति में हजारों महिलाओं को गर्म कंबल वितरित किए। वहीं देशभर से पहुँचे श्रद्धालुओं को तौलिये भी वितरित किए। श्रीराम महाराज अपने जन्मदिन के अवसर पर गौशालाओं में गौवंश को हराचारा खिलाकर जन्मदिन मनाने की शुरूआत की, जिसके बाद मछलियों को आटा, कुत्तों को खाना, गरीब बस्तियों में आर्थिक सहयोग के साथ ही आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में सर्दी के गर्म कंबल वितरण किए गए।
——– भव्य सत्संग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन ——-
मां भद्राकाली मंदिर कांटोली आश्रम पर आयोजित भव्य सत्संग व सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक तथा मीणावाटी गीतों के प्रसिद्ध लोक कलाकार कानाराम थली, कालूराम देवता, सुरेश सोनंदा, मुकेश नेता, कमलेश मीणा, कृष्ण मीणा व कैलाश ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
—— कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन-रात जुटे कार्यकर्त्ता ——-
मां भद्रकाली मंदिर ट्रस्ट पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आश्रम के कार्यकर्त्ता रामसहाय किंवाड़ा, दशरथ सिंह नोहटा, महेन्द्र कांटोली, सुनील जाट नोहटा, अनिल बागड़ी, विकास काँटोली, केदार जीवली, अशोक रावत सहित कई कार्यकर्ता दिन-रात जुटे रहे, जिनको भी सम्मानित किया गया।
——- श्रीराम अघोरी महाराज के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्य ——-
अघोर पंथ के अनुयायी श्रीराम महाराज माँ भद्रकाली मंदिर कांटोली के पीठाधीश्वर है, उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के जरिए अब तक 5 लाख से अधिक लोगों को नशा मुक्त किया तथा सामाजिक सरोकार से परे कार्यक्रमों में गरीबों, विधवाओं और अनाथों की सहायता की, इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य कार्यक्रम सर्वजातीय कन्यादान योजना के तहत 161 गरीब परिवार की बेटियो की शादी के लिए करोड़ों रूपए का आर्थिक सहयोग किया, गौ-सेवा और गौ रक्षा के लिए लंपी बीमारी में गौवंश के ईलाज के लिए लाखों रूपए की सहायता, प्राकृतिक आपदा राहत कार्य, आध्यात्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना, सामुदायिक विकास कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण : एक हजार पेड़ पौधे लगाए गए, कोरोना काल में हजारो गरीब परिवार के लोंगो के लिए भोजन और सहायता कार्यक्रम आयोजित किए।
——- श्रीराम महाराज के पुरूस्कार और सम्मान ——-
मां भद्रकाली मंदिर कांटोली पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज को अब तक सामाजिक सेवा पुरस्कार, आध्यात्मिक सेवा पुरस्कार, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा प्रशंसा, सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा दर्जनों बार सम्मानित, आयुर्वेदिक शिक्षा के साथ ही नशा मुक्ति अभियान के संयोजक के रूप में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता आदि सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों सम्मान पा चुके है।