Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़सकल दिगंबर जैन समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सकल दिगंबर जैन समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ सकल दिगंबर जैन समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 8 जून रविवार को आचार्य श्री विद्यासागर मांगलिक धाम चित्तौड़गढ़ में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम समाज के संरक्षक राजकुमार गदिया ने अध्यक्ष पारस कुमार सोनी, महामंत्री डॉ ज्ञान सागर जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाटनी, राजेंद्र गोधा, राजेंद्र अग्रवाल, डॉक्टर अनीश जैन व कोषाध्यक्ष नवीन गदिया को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष पारस कुमार सोनी ने सहसचिव महावीर वेद, प्रचार प्रसार सचिव प्रवीण सेठी व कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पानोत, दिलीप सोगानी, नवीन घनश्याम जैन, अनिल सेठी, देवेंद्र कुमार जैन, राजकमल बोहरा, देवेंद्र अजमेरा, विजय कुमार चौधरी, महावीर अजमेरा, राजेंद्र कुमार गंगवाल, राजेश कुमार गदिया, पवन कुमार अजमेरा, संजय कुमार वैद, मुकेश सोगानी, चंद्रेश जैन, सुशील गदिया, सुदर्शन नावड़िया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अजमेरा, किला मंदिर समिति अध्यक्ष महेंद्र टोंगिया, पूर्व उपाध्यक्ष बसंतीलाल वेद, मुनि सेवा समिति अध्यक्ष पुरणेश गोधा, सुनील सोनी, अनुपम सोनी, शैलेश पाटनी महिला मंडल अध्यक्ष आशा वेद, संरक्षक नम्रता गदिया, महिला महासमिति अध्यक्ष मंजू सेठी, प्रेम देवी सोनी, मधु अग्रवाल, प्रभा गंगवाल, संगीता अजमेरा, प्रीति जैन, संगीता जैन, पूजा चांदवाड, उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने भाषण में बताया कि समाज को कंधे से कंधा मिलाकर चलना है व समाज को नहीं ऊंचाइयों तक ले जाना है जिसके तहत साधु संतों का चातुर्मास करवाना, सामूहिक यात्रा प्रोग्राम आदि है।
समारोह का संचालन डॉक्टर नेमीचंद अग्रवाल ने किया। अंत में सकल दिगंबर जैन समाज महामंत्री डॉ ज्ञान सागर जैन ने सभी का आभार प्रकट किया व अल्पाहार के लिए आमंत्रित किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES