Homeराज्यउत्तर प्रदेशसलेमपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के मुलमंत्र

सलेमपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के मुलमंत्र

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
सलेमपुर (देवरिया)।स्मार्ट हलचल|महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को गांधी चौक पर मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने राह चलती महिलाओं और बालिकाओं को रोककर न सिर्फ बातचीत की बल्कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में मौजूद उपनिरीक्षक विवेक कुमार यादव, कांस्टेबल दुर्गेश राजभर और महिला आरक्षी अपाला राय ने महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य समझाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें।

इस मौके पर पुलिस टीम ने 102, 108, 112, 181, 1076, 1090 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया और पंपलेट वितरित किए। साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध लिंक या कॉल आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

महिलाओं को शासन की कई योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष योजना, फैमिली काउंसलिंग योजना आदि के लाभ और पात्रता शर्तों के बारे में भी बताया गया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि ये योजनाएं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में अहम कदम हैं।

इस दौरान भारत सरकार द्वारा बनाए गए नए कानूनों की जानकारी भी दी गई, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों को बेहतर तरीके से जान सकें।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उनसे सुझाव भी लिए और भरोसा दिलाया कि सलेमपुर पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

गांधी चौक पर चला यह जनजागरूकता कार्यक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। राहगीर महिलाएं और छात्राएं पुलिस के इस संवेदनशील और प्रेरणादायक प्रयास की सराहना करती नजर आईं। मिशन शक्ति के तहत सलेमपुर पुलिस का यह प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता की नई ऊर्जा भरने वाला साबित हुआ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES