Homeराजस्थानअलवरदीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया नमन

दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया नमन

बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बें के सुभाष चौक पर दीपावली की पूर्व संध्या पर रोटी बैंक बानसूर द्वारा एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व अधिशाषी अभियंता सज्जन कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोटी बैंक संचालक आर सी यादव ने बताया कि अखंड भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले वीरों की याद में ये कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर शिक्षाविद डॉ. शशिकांत बोहरा, एएसआई अशोक कुमार,प्रताप सिंह,इंजी.जयसिंह मीणा,जिला पार्षद मनोज यादव, सुभाष बुराला,सुरेंद्र राव, अजय यादव,हीरा लाल सिरोहीवाल,रामसिंह यादव सहित रोटी बैंक की टीम मौजूद रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES