Homeभीलवाड़ासमाज सेवा शिविर में छात्राओं ने विद्यालय परिसर को आकर्षक मांडनों से...

समाज सेवा शिविर में छात्राओं ने विद्यालय परिसर को आकर्षक मांडनों से सजाया

राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौरी मोहल्ला पुर में चल रहे ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर के अंतर्गत छात्राओं ने मांडने बनाकर विद्यालय परिसर को सजाया, जिससे संपूर्ण वातावरण जीवंत और उत्सवमय हो उठा। यह रचनात्मक गतिविधि वोकेशनल टीचर पूजा दाधीच के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। छात्राओं ने पारंपरिक रंगों और आकृतियों का प्रयोग करते हुए सुंदर वारली शैली, रंगोलियाँ और विविध कलात्मक मांडने बनाए, जो स्थानीय लोकसंस्कृति की समृद्ध छवि को दर्शाते हैं। दाधीच ने बताया कि वारली कला में टेराकोटा रंग की दीवार पर सफेद रंग से गणितीय आकृतियों वाले चित्र बनाये जाते हैं। शिविर प्रभारी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. योगेश दाधीच के निर्देशन में छात्राओं ने समूहों में विभाजित होकर विद्यालय की दीवारों, प्रवेश द्वार और फर्श को पारंपरिक रंगोली, मांडना और वारली चित्रों से सजाया। इस सृजनात्मक प्रयास में छात्राओं ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि भारतीय लोककला की गरिमा को भी पुनः स्थापित किया। प्रधानाचार्य गरिमा व्यास ने छात्राओं के श्रम और सौंदर्यबोध की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दल प्रभारी व्याख्याता निरुपमा यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने में भी श्रमदान किया। साफ-सुथरे और रंग-बिरंगे परिसर को देखकर सभी ने छात्राओं के समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शिविर में प्रतिदिन आयोजित हो रही गतिविधियाँ छात्राओं को सामाजिक चेतना, सृजनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। शिविर के दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजीव शर्मा, कनिष्ठ सहायक श्रुति सारस्वत, पंचायत शिक्षक उर्मिला विश्नोई, वोकेशनल टीचर रेखा सेन सहित छात्राएँ उपस्थित थी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES