भीलवाड़ा । मांडल थाना क्षेत्र के समेलिया गांव में उस समय मातम पसर गया जब एक युवक और बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई दोनो रिश्ते में मामा और भांजा लगते है । घर के दो चिराग बुझने से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है ।जानकारी के अनुसार समेलिया निवासी 25 वर्षीय डालचंद विश्नोई और 10 वर्षीय भैरू विश्नोई गांव के पास ही स्थित तालाब में नहाने गए थे इस दौरान ज्यादा गहराई में जाने की वजह से दोनो डूब गए । दोनो काफी समय तक घर नहीं आए तो परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे जहां दोनो के डूबने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई । सूचना के उपरांत प्रशिक्षु आईपीएस आयुष कुमार मय जाब्ता, तहसीलदार और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे जहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया । एनडीआरएफ टीम ने काफी समय तक दोनो को तालाब में तलाश किया और दोनो के शव बरामद किए । जिसके बाद मौके पर चित पुकार फूट पड़ी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया । दोनो के शवों को मांडल उप चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाया गया । एकाएक हुए इस हादसे के कारण परिवारजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा साथ ही गांव में मातम छा गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
