भीलवाड़ा। अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की युवा इकाई द्वारा रविवार को एक निजी सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत गरिमामय माहौल में युवा अध्यक्ष अंकित सोमानी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर युवा साथियों द्वारा वरिष्ठ उद्योगपति, चेयरमैन सोलर ग्रुप एवं समाजसेवी तथा भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित सत्यनारायण नुवाल का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
साथ ही वरिष्ठ उद्योगपति एवं संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी तथा वरिष्ठ पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्मानित अतिथियों के उद्योग, समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने कहा कि ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान करना युवा पीढ़ी के लिए गौरव की बात है और इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर युवा संगठन के कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष राठी, जिला मंत्री सचिन काबरा, योगेश हेडा, उपाध्यक्ष राजेश सोमानी सहित, अरुण बियानी कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
