भीलवाड़ा । बनेड़ा तहसील के मुंशी (जिला भीलवाड़ा) में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर लीला माली निवासी बनेड़ा की नव नियुक्ति हुई है। नव नियुक्ति के बाद लीला माली ने शुक्रवार दिन में एक बजे cho कार्यालय पर पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस शुभ अवसर पर उपस्थित उपरेडा सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी हनुमान चौधरी ने बताया कि राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा Community Health Officer (CHO) की नियुक्ति की जा रही है। CHO के माध्यम से ग्रामीण जनता को उनके गाँव में ही प्राथमिक उपचार, मुफ्त दवाइयाँ, जाँच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण और रोगों की रोकथाम जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं उनकी नियुक्ति को लेकर माली समाज में भी हर्ष की लहर है। क्षेत्र वासियों एवं समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा तथा आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का अधिक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुंशी प्रशासक भागचंद कुमावत , सांवर लाल प्रजापत, मुंशी ANM बबीता चौधरी ,CHO-सरफत अंसारी लांबा, CHO-बबलू माली बेसकलाई,आशा सहयोगनीया मुशी,माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के सचिव शंकर लाल माली, लीला माली के पिता नानू राम माली,कालूराम माली एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।
