सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिगोद खंड के सवाईपुर मंडल में शुक्रवार रात्रि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या स्वयंसेवक व ग्रामीण शामिल हुईं । कार्यक्रम में भीलवाड़ा महानगर छात्रावास कार्य प्रमुख दिनेश शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ । संघ अपने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन को लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है, जिसका समबन्ध समाज में आमूलचूल परिवर्तन लाना है, समाज अपने स्तर पर सक्षम हो, हिन्दू समाज पर आने वाले हर संकट को समाज खुद निवारण कर सके इस प्रकार से समाज सशक्त हो । यह कार्यक्रम आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उत्सवों का हिस्सा था, जो 1925 में विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना, और 2025 में 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है ।।


