4 जिलों से चोरी की 7 बाइकें बरामद, 48 साल का शातिर कंजर गिरफ्तार
*पिछले 3 महीने में 75 वाहन बरामद कर पीड़ितों को दिलाई राहत
एस पी सुजीत शंकर के निर्देश पर हुई यह कार्यवाही
बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 23 जुलाई को सांगोद कोटा ग्रामीण पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सांगोद और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में कोटा ग्रामीण, कोटा शहर, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एएसपी रामकल्याण मीणा और वृताधिकारी नरेंद्र जैन के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया था।
साइबर सैल के सहायक उपनिरीक्षक *भूपेंद्र हाड़ा* को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीमों ने 30 जून 2026 की रात सांगोद, विनोदकलां और जालीहेड़ा में हुई चोरी की वारदातों की कड़ियों को जोड़ा। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने जोधराज उर्फ जोध्या पुत्र कंवरिया, जाति कंजर, निवासी नारायणखेड़ा जिला झालावाड़* को 21 जुलाई को गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी राजे सिंह कंजर फरार है जिसकी तलाश जारी है।
इस तरह करते थे वारदात*
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह सुनसान रास्तों और रात के समय घरों के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद वे नंबर प्लेट बदल देते और गाड़ी की पहचान मिटाने के लिए चेसिस व इंजन नंबर घिस देते थे।
7 बाइकें बरामद*
आरोपी की निशानदेही पर सांगोद से 2, रामगंजमंडी से 1, कोटा शहर से 1, सुनेल झालावाड़ से 1 और रावतभाटा चित्तौड़गढ़ से 1 बाइक बरामद हुई। एक अन्य हीरो एचएफ डीलक्स के नंबर घिसे होने के कारण उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी ने बताया कि “ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग” के तहत पिछले 3 महीने में कोटा ग्रामीण पुलिस विभिन्न जिलों से चोरी हुई करीब 75 मोटरसाइकिलें बरामद कर पीड़ितों को सौंप चुकी है।
बरामद वाहनों का विवरण*
क्र. वाहन नंबर चोरी का स्थान प्रकरण
1 हीरो एचएफ डीलक्स RJ20BB2678 सांगोद 169/2026
2 हीरो एचएफ डीलक्स RJ17SV8492 रामगंजमंडी 30/2026
3 हीरो एचएफ डीलक्स – कोटा शहर 130/2026
4 बजाज प्लेटिना RJ17SG1091 सुनेल, झालावाड़ –
5 हीरो स्प्लेंडर RJ20S87592 कोटा शहर –
6 बजाज पल्सर RJ09ST0023 रावतभाटा –
7 यामाहा RJ20BD5193 सांगोद 169/2026
टीम में शामिल रहे
थाना सांगोद: पवन मीणा पु.नि., अभय सिंह उ.नि., हरिराज सिंह सउनि, असरार सउनि व टीम
साइबर सैल: भूपेंद्र हाड़ा सउनि, प्रकाश, हेमंत, विक्रम कानि.
थाना सुकेत: मुकेश स्वामी सउनि, राजेश, हरेंद्र कानि.
*आपराधिक इतिहास*
गिरफ्तार जोधराज पर झालरापाटन, झालावाड़ सदर, सुकेत, नवानीमंडी और चेचट थानों में चोरी, सेंधमारी, आर्म्स एक्ट सहित 8 प्रकरण दर्ज हैं।
