Homeभीलवाड़ासंगठित व अनुशासित समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव —...

संगठित व अनुशासित समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव — जोशी

अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाहपुरा में भव्य स्वागत

शाहपुरा। रविवार को गौतम संस्थान में अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी के प्रथम बार शाहपुरा आगमन पर समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गौतम संस्थान के संरक्षक रमेश चंद्र गालरिया, अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा एवं मार्गदर्शक अशोक पानेरी के नेतृत्व में किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजित शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि गौतम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।

संरक्षक रमेश चंद्र गालरिया ने स्वागत भाषण देते हुए शाहपुरा में समाज द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजित शर्मा ने सामाजिक एकता एवं स्वावलंबी समाज के निर्माण हेतु सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने कहा कि “संगठित और अनुशासित समाज से ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।” उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि वह सर्व समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी से अपना योगदान दे। हमारे सामाजिक मूल्य एवं गौरवशाली इतिहास ही हमारी वास्तविक धरोहर हैं, जिन्हें संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है।

अंत में अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा ने समाज की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी आगंतुक अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल शर्मा, टीओ प्रियकांत शर्मा, मुकेश श्रोत्रिय, पार्षद भगवती प्रसाद शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, पंकज उपाध्याय, पूर्व पार्षद सुभाष व्यास, नरेश व्यास, अशोक चाष्टा, राजेन्द्र व्यास तहनाल, जयप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, युवा संघ के केशव सपूत, गौतम तिवाड़ी, अक्षत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES