भीलवाड़ा । प्रतापनगर थाना पुलिस ओर डीएसटी ने संगठित अपराध पर बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है । टीम ने चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए मामले में वारदात के मुख्य आरोपियों को गिरफतार कर लिया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर व पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भीलवाडा के निर्देशन में एवं सज्जन सिंह आरपीएस वृताधिकारी, वृत शहर भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में और थाना प्रभारी सुनील ताडा थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और वांछित आरोपी संजू जाट, चांदमल जाट, रमेश चन्द्र गाडरी को पकड़ा है ।दिनांक 10-05-2026 को परिवादी दमयन्ती सोलंकी पुत्री शम्भुदयाल सोलंकी राजपूत उम्र 47 साल निवासी बी-80 कृष्णा विहार नियर नई आर.टी.ओ. ऑफिस ग्रिड के पास पुलिस थाना पुर जिला भीलवडा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया की मैं मेरे पुर रोड टोयटो शौरूम के सामने बिलिया में शिव स्वास्थ्य क्लिनिक पर थी। दिन में करीब 12.50 बजे के आस पास 2 लडके उम्र करीब 20-22 साल एक स्पलेण्डर प्लस बाईक पर आये तथा एक लडका 10-15 कदम दुर बाईक पर खडा रहा व 1 लडका मेरे पास क्लिनिक पर दवाई लेने आया। दवाई लेने के साथ ही उसने विक्स मांगी तो मैने विक्स देने के लिए डिब्बा उठाया तो लडके ने मेरे गले में 35 ग्राम की पहनी हुई सोने की चैन झपटा मार कर तोड ली व भाग गये तो मैने सामने ई-मित्र वाले को आवाज दी बदमाशो कि बाईक के आगे पिछे हिन्दी में जाट लिखा था। किसी के साथ मैने पिछा भी किया लेकिन वह नही मिले। गाडी चलाने वाले ने लाल रंग का टी-शर्त तथा पिछे बैठे व्यक्ति ने सफेद रंग का शर्ट पहन रखा था तथा दोनो ने सफेद रंग के कपडे से मुह बांध रखा था। उक्त रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया । घटना की गम्भीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों का पता लगाया ओर गिरफ़तार करने के लिए थानाधिकारी सुनील ताडा के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से तकनीकी साक्ष्य की मदद व सूचना संकलन कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाया गया मुख्य आरोपी संजू जाट, चांदमल जाट, रमेश चन्द्र गाडरी को डिटेन किया गया जिसे अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है ।
ये हुए गिरफ्तार
1 सन्जू जाट पिता जगदीश जाट उम्र 26 साल जाति जाट निवासी जाटो का मौहल्ला सोला का खेडा पातलियास पुलिस थाना मंगरोप जिला भीलवाडा
2 चांदमल पिता बंशीलाल जाट उम्र 20 साल जाति जाट निवासी भगा का खेडा बरसोलिया, पीपली पुलिस थाना मंगरोप जिला भीलवाडा।
3 रमेश चन्द्र गाडरी पिता नाथूलाल उम्र 29 साल निवासी लपसिया खेडा पुलिस थाना कुवारिया राजसमन्द हाल किरायेदार याशिका हाॅस्पीटल के सामने सेक्टर नम्बर 06 पटेलनगर थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा।
ये अपराधी है राजसमंद ओर कुंवारियां का हिस्ट्रीशीटर
रमेश गाडरी पुलिस थाना कुंवारिया जिला राजसमन्द का एच.एस. है तथा वर्तमान में यशिका हाॅस्पीटल के सामने पटेलनगर सेक्टर 06 थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा में निवास करता है जो जवान लडको को अपने साथ रखता है एवं उनसे चैन स्नैचिंग की घटना करवाता है। रमेश गाडरी आदतन चैन स्नैचर है।
