Homeभरतपुरराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष वेंकटेशन आज बाड़मेर दौरे पर

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष वेंकटेशन आज बाड़मेर दौरे पर

 गोसाई राम गर्वा

बाड़मेर।स्मार्ट हलचल/राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन शुक्रवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगें। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन शुक्रवार को दोपरह 12 बजे बाड़मेर पहुंचेगें। वे दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बाड़मेर में संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे सायं 6 बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES