शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
मुंबई/-स्मार्ट हलचल|बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का अचानक 57 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबित रात वह अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। संजय गुप्ता के अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे और निर्माता उनके निधन से बेहद दुखी हैं।कई सितारे उनके निधन पर भावुक होते हुए भी नजर आए। बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी अपने दोस्त के निधन से गहरे सदमे में हैं।
संजय गुप्ता और संजय दत्त लंबे समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। अब अपने दोस्त के अचानक निधन से संजय दत्त भावुक हो गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने दोस्त का एक सपना पूरा करने का भी वादा किया है। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने दोस्त के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट की शुरुआत ‘गुप्तस’ लिखकर की। शायद वह संजय गुप्ता को इसी नाम से बुलाते थे। आगे संजय ने लिखा, “गुप्तस, मेरे भाई! मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि तुम हमें छोड़कर चले गए।”
आगे संजय दत्त ने लिखा, “हमने जिंदगी के कई खूबसूरत पल एक साथ बिताए हैं। तुम्हारे साथ बिताया हर लम्हा और हर याद मेरे दिल के बेहद करीब है। हमारा रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं था। तुम मेरे परिवार का हिस्सा थे और हमेशा रहोगे। मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी। हमारी बातचीत और साथ बिताए गए सभी पल हमेशा याद रहेंगे।”
इसके बाद संजय दत्त ने अपने दोस्त का एक सपना पूरा करने की बात कही। उन्होंने बताया कि दोनों ने फिल्म ‘कांटे 2’ को लेकर चर्चा की थी। अब संजय गुप्ता का ‘कांटे 2’ बनाने का सपना संजय दत्त पूरा करेंगे। संजय ने लिखा, “भाई, मैं तुम्हारे इस सपने को जरूर पूरा करूंगा। तुम्हारी याद में मैं ‘कांटे 2’ बनाऊंगा और तुम्हारे इस सपने को सच करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।”
आखिर में संजय दत्त ने लिखा, “मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी, मेरे भाई। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।”