भीलवाड़ा । मृत गौवंश को जिला न्यायालय भीलवाडा के लिए आवंटित भूमी पर डालने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ सुभाष नगर थानी मामला दर्ज हुआ है । पुलिस के अनुसार दिनांक 2.4.2026 को थाना सुभाषनगर भीलवाडा पर तैनात भैरूलाल हेड कांस्टेबल की कस्बा सांगानेर में दोपहर में ड्युटी होने से वह गश्त पर थे इस दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि पालड़ी रोड पर बीड़ा का महादेव मन्दिर स्थान के पास रोड के किनारे दो मृत गौवंश पड़े हुए है उक्त सुचना पर पालड़ी रोड पर बीड़ा का महादेव मन्दिर स्थान से करीब 100 फिट आगे रोड के किनारे पहुंचे जहां रोड किनारे दो मृत गौवंश पड़े हुए थे । उक्त स्थान के पास ही जिला न्यायालय भीलवाड़ा की आवंटित भुमी है। जिस पर हैड कांस्टेबल द्वारा नगर निगम के पूर्व मृत पशु ठेकेदार मनोज चमार को मौके पर बुला कर उक्त दानों मृत गौवंश को मृत पशु वाहन में डलवाकर रवाना किया गया । किसी अज्ञात व्यक्ति ने संक्रमण फैलाने कि नियत से उक्त मृत गौवंश को वहां डलवाया जो अपराध धारा 271 बीएनएस 2023 कि परिधि में आना पाया जाने से मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की ।
