भीलवाडा । सांसद दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा सदन में केंद्रीय बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश के विकास को तीव्र गति पर ले जाने वाले बजट पेश करने पर आभार प्रकट करते हुए सदन में बजट के समर्थन पर अपना व्यक्तव्य दिया।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि केंद्रीय बजट पर सदन में सांसद अग्रवाल ने आज लोक सभा में हो रही बजट चर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लाए गए जनउपयोगी व विकासोन्मुख बजट 2026-27 के समर्थन में अपने विचार रखते हुए कहा कि कभी सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारत उस देश की आर्थिक व्यवस्था मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले बैसाखियों के सहारे चल रही थी ।लेकिन एनडीए की हमारी केंद्र सरकार ने लोक लुभावन के स्थान पर जनहित को प्राथमिकता देते हुए अंत्योदय को प्राथमिकता दी है ।
गत 12 वर्षों में हमारी केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत को अपना लक्ष्य मानते हुए घरेलू निर्माण क्षमता एवं ऊर्जा संरक्षण ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण किया है ।प्रधानमंत्री मोदी की इस दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि एक तरफ आज देश के लिए महत्वपूर्ण उत्पादों के लिए आयात निर्भरता को हमने काम किया है वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी लोगों की क्रय शक्ति में बढ़ोतरी और लोगों के लिए सर्वव्यापी सेवाओं की सहायता हेतु सरकार हर प्रकार का प्रयास करते हुए सीधा लाभ की पंक्ति में अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयत्न किया है 7% की उच्च विकास दर हासिल करना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है राष्ट्र निर्माण की भावनाओं को आगे बढाते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर देश के समग्र विकास को केंद्र में रखकर जो बजट प्रस्तुत किया उसमें एससी एसटी घुमंतू किसानों श्रमिकों महिलाओं युवाओ को आधारभूत संरचना और आर्थिक सुधारो को प्राथमिकता दी गई है ।महोदय जी इस बार के बजट में और अनिर्णय के बजाय कार्यवाही भाषणों के बजाय सुधार और लोकलुभावन के बजाय जनता को प्राथमिकता दी गई है माननीय सभापति महोदय इस बजट में आजादी के से 1996 और 2000 से 2014 की पुरानी सरकारों की तरह अपने कर्तव्यों की इतिश्रीकरने के बजाय विकास क्षमता निर्माण समावेशी अवसर जिससे संतुलित और सतत विकास को सुनिश्चित किया गया है लगभग 10% की आर्थिक वृद्धि से अधिक रोजगार और आय में वृद्धि होगी बजट में जीएसटी एवं श्रम समितियां के 350 सुधार किया जा रहे हैं जिससे व्यापार में सुगमता बढ़ेगी सरकार द्वारा इंडिया सेमी कंडक्टर मिशन टू प्रारंभ किया जा रहा है निर्भरता पड़ेगी और रणनीतिकार निर्भरता बढ़ेगी।।
