Homeभीलवाड़ालाडपुरा में संस्कार राजीविका महिला सर्वागीण विकास सहाकारी समिति की वार्षिक आमसभा...

लाडपुरा में संस्कार राजीविका महिला सर्वागीण विकास सहाकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित


लाडपुरा में वार्षिक आमसभा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए जोशी – शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा में वार्षिक आमसभा में उपस्थित महिलाएं – शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा में वार्षिक आमसभा में उपस्थित महिलाएं – शिव लाल जांगिड़

शिव लाल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकाश परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को संस्कार राजीविका महिला सर्वांगीण सहकारी समिति मांडलगढ़ की आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जोगणिया माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीविका कार्मिक संगठन अमित कुमार जोशी उपस्तिथि हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत माला व साफा बंधा कर किया गया। इसके बाद में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी राजीविका कार्मिक संगठन ने राजीविका योजना के बारे में विस्तार से समूह की महिलाओं को अवगत करवाया और बचे हुए परिवार को समूह से जुड़कर लाभ लेने हेतु सभी को प्रेरित किया। एफपीओ व पीजी के लघु उद्योग की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई, मंच संचालन काछोला कलस्टर के एआरपी बाबू लाल कुम्हार ने किया। तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक विकास शर्मा ने पंचायत से जुड़कर महिलाओं को नवाचार हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया सशक्तिकरण पर अपने विचार दिए। इसके बाद क्लस्टर मैनेजर कमला कंडारा एवं सिंगोली कलस्टर अकाउंटेंट संतोष रैगर ने क्लस्टर की गतिविधियों और आम सभा का महत्व बताया। वित्तीय साक्षरता से भागचंद ने महिला को बैंकिंग व बेटी पढ़ो पर विस्तार से बताया बैंक बीमा योजना की जानकारी दी। जिसमें क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायत की 967 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दोहराना उपस्थित सिंगोली क्लस्टर मायादेवी , महुआ क्लस्टर मैनेजर ललिता राठौर, सीमा राव, ब्लॉक पी एम आई एस राजेश सेनी, ब्लॉक बीटीसी मेहराज, सीसी काली दरोगा, पूजा कंडारा लाड़पुरा, नायक एफपीओ मुख्य कार्यकरी अधिकारी देवेंद्र सिंह, शैतान कुमावत, मोहितशर्मा, व अन्य कैडर कृषि सखी पशु सखी तथा स्वयं सहायता की महिलाए उपस्थित हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES