रोहित सोनी
भीलवाड़ा / आसींद । भीलवाड़ा के आसींद से बड़ी खबर है जहां उपखण्ड के प्रतापपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक बैटरी की दुकान पर बैठे व्यक्ति पर अचानक फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, विनोद सिंह, निवासी आसींद, प्रतापपुरा में अपनी बैटरी की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही विनोद सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें आसींद अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें भीलवाड़ा के mg हॉस्पिटल रैफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलाने वाला युवक फूलदा गांव का निवास है और उसका नाम प्रताप सिंह बताया जा रहा है। हालांकि, हमले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही आसींद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोग दहशत में हैं।


