गंगापुर।स्मार्ट हलचल|संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में नगर पालिका गंगापुर स्थित अंबेडकर भवन, फाइव स्टार गार्डन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गंगापुर थाना अधिकारी लीलाधर मालवीय द्वारा किया गया।
निरंकारी मिशन के संयोजक मांगीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 52 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा समय-समय पर मानव कल्याण एवं सेवा के ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर मिशन के ज्ञान प्रचारक महात्मा राजेंद्र प्रसाद जी ने कहा कि “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे”—इस संदेश के माध्यम से उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संत निरंकारी मिशन द्वारा समाजहित में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी।
रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रूपलाल जाट, जगपाल सिंह, मोहन शाह, गंगापुर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी शरद नलवाया, ग्यारसी लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में मिशन के अरविंद शर्मा, भेरूलाल राव, बद्रीलाल प्रजापत, शिवकुमार शर्मा, राहुल, चांद, दलीचंद एवं लादूलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रक्तदान शिविर के साथ-साथ सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।













