प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहरवासियों ने भजनों पर झूमकर लिया आनंद
अनिल कुमार खींची
स्मार्ट हलचल।ब्यावर। श्री वीर तेजा मेले के तहत सुभाष उद्यान स्थित राठी पवेलियन में आयोजित भव्य भजन संध्या में सांवरिया सेठ के भजनों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों की मधुर धुनों पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में मौजूद ब्यावरवासियों ने झूमते-नाचते हुए भक्ति का आनंद लिया।
भजन संध्या में सांवरिया सेठ के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। जैसे ही भजनों की स्वर लहरियां गूंजीं, पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ भजनों का आनंद लिया। कई श्रद्धालु भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी भी रही। सभी ने भक्तिमय माहौल में भजनों का आनंद लिया। राठी पवेलियन देर रात तक भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा।
श्री वीर तेजा मेले के दौरान आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ लोक कला, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सांवरिया सेठ के भजनों की संध्या भी मेले की यादगार प्रस्तुतियों में शामिल रही।