गर्व की खबर: मायला पोलिया की बेटी सपना मीणा बनीं ST वर्ग की महिला टॉपर, RAS 2024 में ऑल राजस्थान 306वीं रैंक

RAS 2023 में 330वीं रैंक से बनीं RPS, वर्तमान में OTS जयपुर में प्रशिक्षणरत

,✍️राकेश मीणा 

भीलवाड़ा/जहाजपुर। स्मार्ट हलचल|जिले के जहाजपुर क्षेत्र के ग्राम मायला पोलिया की बेटी सपना मीणा ने RAS 2024 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल राजस्थान मेरिट में 306वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ST वर्ग में महिला टॉपर बनकर क्षेत्र और समाज का मान बढ़ाया है।सपना मीणा, श्री शिवराज मीणा की पुत्री हैं। उनकी सफलता की खास बात यह है कि यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने RAS 2023 में 330वीं रैंक प्राप्त की थी, जिसके आधार पर उनका चयन राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में हुआ और वर्तमान में वे जयपुर स्थित OTS में प्रशिक्षण ले रही हैं।*

*लगातार सफलता से बनीं प्रेरणा
सपना ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस का उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।*

*परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, गांव मायला पोलिया सहित पूरे जहाजपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सपना की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।*

*युवाओं के लिए बनीं मिसाल*
*सपना मीणा की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा दी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं उन्हें आदर्श मानकर आगे बढ़ने का संकल्प ले रहे हैं।*

*लोगों ने दी बधाई
सपना की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षाविदों और समाज के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी।*