Homeभीलवाड़ासप्त दिवसीय श्री रामकथा का समापन, गौ सुरभि यज्ञ की पूर्णाहुति हुई

सप्त दिवसीय श्री रामकथा का समापन, गौ सुरभि यज्ञ की पूर्णाहुति हुई

5 हजार लोगो के लिए महाप्रसाद तैयार हुआ।

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)क्षेत्र के खामोर तेजाजी चौक में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन और गौरक्षा और सुख शांति के लिए चल रहे पंच कुंडात्मक गौ सुरभि महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को हुई।इस मौके पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने परिवार में सुख शांति की कामना की।शनिवार शाम कथा के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित केदार महाराज ने भगवान श्री राम जी वन गमन,केवट संवाद,भरत मिलाप, सीता हरण,रावण वध व अंत मे श्रीराम राज्याभिषेक लीलाओ का प्रसंग सुनाकर कथा का सप्त दिवसीय समापन किया।भगवान राम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने और उनके लौटने पर अयोध्या में राज्याभिषेक की कथा के सुंदर वर्णन पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला किया। वही भजनों पर श्रद्धालु थिरके।इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कथाव्यास को शॉल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।समापन पर आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती कर अपने परिवार में सुख-शांति की कामना की।तथा शनिवार दोपहर बाद पूरे गांव के लिए महाप्रसादी का आयोजन हुआ करीब 5 हजार श्रद्धालुओं का प्रसाद तैयार हुआ।रविवार सुबह श्री राम कथा की पुस्तक रामचरित मानस की शोभायात्रा निकाली गई जो बैंड बाजा के साथ नाचते गाते तेजाजी चौक कथा पांडाल से मुख्य बाजार चारभुजा मंदिर होती हुई नरसिंह द्वारा पहुंच कर समापन किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES