Homeभीलवाड़ासर्द ऋतु से बचाव के लिए भामाशाहों के सहयोग से कंबल वितरण...

सर्द ऋतु से बचाव के लिए भामाशाहों के सहयोग से कंबल वितरण शुरू

भीलवाड़ा/सर्द ऋतु से बचाव के लिए नव उदय सेवा संस्था द्वारा भामाशाहों के सहयोग से कंबल का वितरण शुरू किया गया। ये जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष राजेश जीनगर ने बताया कि निर्धन परिवारों के असहाय व जरूरतमंद लोगों को तेज सर्दी से बचाव के लिए 101 कंबल वितरण की शुरुआत आरसी व्यास कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से की गई। इस दौरान भामाशाहों के सहयोग से 40 कंबल वितरण किए गए। कम्बल लेने हेतु स्कुली छात्रों के अभिभावक विद्यालय पहुचे। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में संस्था के इस कार्य को मानव सेवा, समाज व धर्म सेवा के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा की असहाय की सेवा से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है और तेज सर्दी में किसी असहाय व कमजोर को ठिठुरना नहीं पडे़े इसी भावना से निर्धन परिवारों के व्यक्तियों को कंबल वितरित जाए, इससे पुनीत कार्य सेवा और दुसरी नहीं हो सकती। संस्था द्वारा इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि कंबल का वितरण जरूरतमंद व्यक्ति को ही किया जाए। कार्यक्रम में रामेश्वर ईनाणी, सुनील काष्ट, महावीर बांगड़, रविन्द्र सिंह जुनेजा, महेश मंडोवरा (राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम) का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रधान मधुबाला जोशी ने सभी आंगतुक अतिथियों का धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES