Homeभीलवाड़ासरदार नगर में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से की गोवर्धन पूजा, शहर...

सरदार नगर में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से की गोवर्धन पूजा, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा की धूम मची रही

बनेड़ा । परमेश्वर दमामी

शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा की धूम रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया। कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा तिथि को पड़ने वाले गोवर्धन पर्व पर महिलाओं एवं लड़कियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में इस साल भी सरदार नगर में विभिन्न वार्डों में महिलाएं पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान महिलाओं एवं लड़कियों ने गोबर से गोधन बनाकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने बताया कि ब्रजवासी इंद्र की पूजा करते थे। भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर सभी ब्रजवासियों ने गोवर्धन की पूजा करनी प्रारंभ कर दिया। जिसके कारण इंद्रदेव क्रोधित हो गए और ब्रज में घनघोर वर्षा प्रारंभ करा दी। तभी से पूरे देश में गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को लेकर सदर क्षेत्र के अधिकांश गांवों में महिलाओं एवं लड़कियों की काफी चहल पहल रही। बनेड़ा कस्बा क्षेत्र के रायला ,सालरिया, बामणिया, बबराणा, कमालपुरा, कंकोलिया, आदि दर्जनों गांवों की महिलाओं एवं लड़कियों ने अपने अपने खलिहान पर गोर्वधन पुजा की ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES