Homeभीलवाड़ासरदारपुरा को ग्राम पंचायत का मुख्यालय बनाने की मांग

सरदारपुरा को ग्राम पंचायत का मुख्यालय बनाने की मांग

राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|सरदारपुरा के ग्रामीणों ने नवसृजित ग्राम पंचायत साखलिया के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अतिरिक्त कलेक्टर प्रकाश चन्द्र रेगर व उपखण्ड अधिकारी सुनील मीणा को ज्ञापन सौपा।
ग्रामीणों का कहना है की सरदारपुरा में 975 मतदाता है जबकि साखलिया में मात्र 773 मतदाता है।मतदाताओं की संख्या के आधार पर सरदारपुरा को ही नई पंचायत का मुख्यालय बनाया जाए।ज्ञापन में बताया कि साखलिया,श्रीनगर व सुदर्शन पुरा जाने का मुख्य रास्ता सरदारपुरा से होके जाता है।सरदारपुरा में सरकारी भवन बनाने के लिए राजकीय भूमि भी उपलब्ध है।यदि सरदारपुरा को मुख्यालय का दर्जा नही दिया जाता है तो ग्रामीण आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेगी।साथ ही मांग की गई है कि यदि सरदारपुरा मुख्यालय नही बन सकता है तो उसे पुरानी पंचायत अरनिया घोड़ा में ही रखा जाए।ज्ञापन सौपने वाले में दलीचंद गुर्जर, बबलू गुर्जर,बन्ना लाल,नारायण गुर्जर,रंग लाल गुर्जर,विनोद गुर्जर,कमलेश गुर्जर,कन्हैया लाल गुर्जर,मौहन,निर्मल,लादू,गणेश,कान्हा,सावरिया,लादू,महावीर आदि उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES