सरकार का भरोसा कायम: भीलवाड़ा में एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव बरकरार, सख्त पुलिसिंग को मिली हरी झंडी

भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा कल देर रात जारी की गई आईपीएस अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची के बाद प्रदेशभर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। राज्य में कुल 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदला गया और कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। हालांकि इस बड़े फेरबदल के बीच भीलवाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव को यथावत बनाए रखना सरकार के भरोसे का संकेत माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के पद पर बने रहने से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि जिले में चल रही सख्त पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार संतुष्ट है। माना जा रहा है कि जिले में अपराध, माफिया गतिविधियों और अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

सख्त पुलिसिंग से चर्चा में रहा जिला

पिछले कुछ महीनों में भीलवाड़ा पुलिस ने सूदखोरी, अवैध बजरी खनन, भूमि कब्जे सहित अन्य संगठित अपराध व हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाइयां की हैं।