काछोला 26 अक्टूबर -स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत काछोला में पंचायत चुनाव के बाद नई पंचायत का गठन हुआ है। सरपंच पद पर गीता देवी माली निर्वाचित हुईं, जबकि उपसरपंच पद पर वासुदेव पालीवाल ने जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच गीता देवी माली ने अपने संबोधन में कहा कि काछोला कस्बे का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
17 वार्डों में भी प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
ग्राम पंचायत के 17 वार्डों में भी प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर प्रतिनिधित्व प्राप्त किया। वार्ड प्रतिनिधि के रूप में सुमन दरोगा, फूलादेवी भील, दुर्गा शंकर आचार्य, सुमित्रा देवी गगरानी, वासुदेव पालीवाल, आशा धाकड़, विमला रेगर, वर्षा वर्मा, गायत्री शर्मा, दुर्गा लाल माली, गायत्री सोनी, लक्ष्मण मीणा, देवी लाल बलाई, विजय राज सोनी और मनीष बलाई निर्विरोध विजयी हुए।