ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ संवाद कार्यक्रम में जिले के सरपंचों का प्रतिनिधित्व करते हुए सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेश लाल साहू ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष साहू ने बताया कि सीएम के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा इसमें कई मुद्दों पर सकारात्मक बात हुई, और हमारी हर बात को मुख्यमंत्री ने गौर से सुना, लगभग 3 घंटे तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हमारे साथ रहे।
साहू ने बताया कि संभाग वाइज सरपंच साथियों ने मुद्दे रखे और हमारे प्रदेश के पदाधिकारी ने भी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिसके जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
नरेगा सामग्री का भुगतान भी होगा इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से खुद मुख्यमंत्री ने बात की है, राज्य वित्त आयोग की एक किस्त जल्द आने की पूरी संभावना है।
जिलाध्यक्ष गणेश लाल साहू ने बताया कि जयपुर आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की ग्राम पंचायत में आ रही समस्याओं से अवगत कराया और पंचायती राज को कैसे मजबूत बनाया जाए उस पर चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने सरपंचों को आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।













