पूजा-अर्चना और हवन के साथ सरपंच चेनू राम गुर्जर ने संभाला पदभार, सात साल से अटके विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प

रायला/ स्मार्ट हलचल|राक्षी ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच चेनूराम गुर्जर ने शुक्रवार को पंडित पवन व्यास द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन करवाकर दोपहर 12:15 बजे शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद सरपंच चेनूराम गुर्जर देवनारायण मंदिर पहुंचे, जहां भगवान के समक्ष अरदास कर पंचायत में सुख-शांति, अमन-चैन और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर सरपंच चेनूराम गुर्जर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पूरे कार्यकाल में ग्राम पंचायत में विकास की कोई कमी नहीं रहे। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में लाइब्रेरी निर्माण को अपनी प्रमुख मांग बताते हुए कहा कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लाइब्रेरी की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत राक्षी में पिछले सात वर्षों से रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने का संकल्प लिया है। गांव में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पदभार ग्रहण समारोह में उपसरपंच अर्जुन बलाई सहित सभी नौ वार्ड पंच मौजूद रहे। आसपास की ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी समारोह में शिरकत कर चेनू गुर्जर को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान खंडेश्वर जी महाराज, बेरा सरपंच सुवालाल गुर्जर, गोपी लाल भंडाणा, सूरज भंडाणा,,निंबाहेड़ा कला सरपंच नानूराम गुर्जर, पूर्व प्रधान पुकार सिंह , खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रभुलाल खोईवाल, डाबला सरपंच रामप्रसाद धाबाई, मेघरास प्रतिनिधि ताजा खा, सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।