Homeराजस्थानअलवरसरपंचों कों प्रशासक नियुक्त किया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

सरपंचों कों प्रशासक नियुक्त किया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

बानसूर।स्मार्ट हलचल|जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने बानसूर पंचायत समिति क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए हैं। इन पंचायतों में सरपंचों का कार्यकाल 3 अक्टूबर को समाप्त हो गया था। आदेश के तहत निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक और वार्ड पंचों को प्रशासकीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचायत राज अधिनियम कें तहत ग्राम पंचायतों के खातों का संचालन और वित्तीय शक्तियों का प्रयोग प्रशासक औंर संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। प्रशासक और प्रशासकीय समिति की कार्यविधि नव निर्वाचन के बाद पहली ग्राम पंचायत की बैठक की तारीख सें पूर्व दिन तक प्रभावी रहेंगी। आपकों बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने ग्राम पंचायत बालावास में अमरसिंह यादव, गिरुडी में बाला देवी, बुटेरी में कैलाश देवी, भग्गूकाबास में मोना देवी, लोयती में मनीषा देवी, मांची में पूजा कुमारी, श्यामपुरा में विक्रम सिंह यादव, माजरा में सावित्री देवी, खेड़ा में शीला देवी, छीड़ में शुभराम, भूपसेडा में सुभाष यादव, सबलपुरा में विजेन्द्र यादव, शाहपुर में लाली देवी, आलमपुर में सुभाष गुर्जर, देवशन में सूबेसिंह गुर्जर, रामपुर में मुकेश जिलोवा, हमीरपुर में सीता देवी, इशरा का बास में सुमित्रा देवी, बबेडी में कर्ण सिंह, बहराम का बास में इंदुबाला, कल्याणपुरा में हरफूल सिंह, बबेरा में सुभाष गुर्जर, कराना में देवीसिंह शेखावत, बास दयाल में श्रवण देवी, निमुचना में माली देवी, बिलाली में गोदी देवी, चतरपुरा में नीरज कुमार कों प्रशासक नियुक्त किया हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों के वार्ड पंचों को प्रशासकीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES