Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़कार्यकाल बढ़ने पर सरपंचों में हर्ष सरपँच संघ प्रतिनिधि मंडल ने...

कार्यकाल बढ़ने पर सरपंचों में हर्ष सरपँच संघ प्रतिनिधि मंडल ने विधायक आक्या का स्वागत कर आभार जताया

ओम जैन 

स्मार्ट हलचल/मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम पंचायतो के सरपंचो का कार्यकाल बढ़ाये जाने पर सरपंचो में प्रसन्नता व्याप्त है।इस क्रम में सोमवार को सरपंच संघ के प्रतिनिधी मण्डल ने विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का उनके कार्यालय पर माल्यार्पण कर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
सरपँच संघ जिलाध्यक्ष गणेश साहू ने विधायक आक्या का जिले के समस्त सरपंचों की तरफ से आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सहित जिले के सभी विधायकों के सहयोग और सरपँच संघ के प्रयास से यह सम्भव हो पाया है, उसके लिए सभी सरपंचों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेश साहू चिकसी, लालचन्द गुर्जर पाण्डोली, भैरूलाल पुरोहित तुम्बडिया, गोपालसिंह घोसुण्डी, किशन शर्मा सेमलिया, कालुसिंह केलजर, राजेन्द्र सिंह सतपुडा, नेन सिंह मीणा पालका, गोवर्धन सालवी रोलाहेडा, प्रेम भोई बस्सी, बाबुलाल गुर्जर उदपुरा, मंगनीराम डांगी देवरी, रामप्रसाद पुरोहित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES