भीलवाड़ा । जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आकडसादा के गांव गोपालपुरा झोपड़िया में एक विषेले सर्प ने बालिका की जान ले ली । सर्प के काटने से देबुडी पिता प्रभुलाल भील की मौत हो गई । परिजनो ने इस संबंध में शंभूगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया और बताया की बालिका परिजनों के साथ सिजारे के खेत पर रखवाली करने गई थी जहां वह खेल रही थी इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया जिससे वह बेहोश हो गई परिजन तत्काल उसे आसींद सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलने के बाद शंभूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । इस घटना ने घर और परिवार में मातम पसरा गया ।


