Homeराजस्थानउदयपुर-राजसमन्दसर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट का प्रथम महिला सम्मेलन संपन्न

सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट का प्रथम महिला सम्मेलन संपन्न

उदयपुर।स्मार्ट हलचल/सर ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट का प्रथम महिला सम्मेलन नागदा वाटिका में सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि सम्मेलन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए शपथ ली। ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली ने अपने उद्बोधन में कहा कि ट्रस्ट शिक्षित बनो, संगठित रहो, जागरूक बनो,अधिकार के लिए संघर्ष करो सिद्धांत पर कार्य करता है। ओबीसी समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।कई जगह टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिल रहा है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उदयपुर में 103 ओबीसी की जातियां निवास करती हैं। उपाध्यक्ष पी एस पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। अध्यक्ष लोकेश चौधरी, उपाध्यक्ष पी एस पटेल,मणी बेन पटेल, नम्रता चौधरी, सुनीता सुहालका , पार्षद नेहा कुमावत,अलका चौधरी ,रमीला ने सम्मेलन को संबोधित किया। संचालन धरावती सुहालका ने किया। सम्मेलन में मधुबाला,तारा व मंजू पूर्बिया, संगीता, राजकुमारी व अंजना सुहालका,प्रितिमा, खुशबू व कांता मालवीय,लाली, दीपिका, उर्वशी, शांता व चंदा पटेल,कंचन टांक, मंजू सुथार, विधी, आशा, जमना, प्रिती, शारदा,प्रमीला, गंगा व रूक्मिणी माली सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kedr
ankya om ji
jadhawat om ji
school ver
AD dharti Putra
logo
lalit om ji
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES