Homeभरतपुरसर्व ब्राह्मण महासभा ने की कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल से भेंट

सर्व ब्राह्मण महासभा ने की कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल से भेंट

मदन मोहन गर्ग

स्मार्ट हलचल/ सवाई माधोपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले जिले के ब्राह्मण बंधुओं ने स्थानीय विधायक एवम कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। सर्व ब्राह्मण महासभा के मीडिया प्रभारी दिलीप शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्रीकिशन शर्मा एवम महामंत्री हनुमान शर्मा इस दौरान विविध मुद्दो पर सकारात्मक चर्चा की गई। साथ डॉ मीणा को उनके विधायक एवं मंत्री बनने की खुशी के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा सहभोज का भी निमंत्रण दिया गया। जिसे केबिनेट मंत्री डॉ मीणा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र ही समय देने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर मोहन लाल शर्मा, श्याम शर्मा, नाथूलाल गोत्तम, रामप्रसाद शर्मा, रामबाबू शर्मा, सतीश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, हनुमान गंभीरा, अरविंद शर्मा, सत्यनारायण पाठक, सतनारायण शर्मा, भवानी बोहरा, विजेंद्र शर्मा, लाल चंद गौत्तम, कमलेश शर्मा, डमरूदयालशर्मा, गिरीश शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, विनय पारीक, मेदनी शर्मा, गिर्राज शर्मा सत्यनारायण हाबा, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, अमृत शर्मा, वैध अशोक शर्मा, विनय गोत्तम, सीताराम शुक्ला सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी तथा ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES